Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

गन्ना किसानों को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी: वीरेश प्रताप

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: ज्वालापुर गन्ना सहकारी विकास समिति के अध्यक्ष वीरेश प्रताप सिंह ने कहा है कि किसानों को कोई किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। सभी गन्ना तोल केंद्रों की नियमित चेकिंग होगी जहां पर भी गड़बड़ी मिलेगी वहां पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि लक्सर, इकबालपुर, उत्तम शुगर मिल के अलावा डोईवाला चीनी मिल प्रबंधन से वार्ता की गई है।

जिसमें सभी चारों मिलों से अधिक से अधिक गन्ने का इंडेंट भेजे जाने के लिए कहा गया है। ताकि ईख की छिलाई तेजी से हो सके और किसान खेत खाली होने पर गेहूं व रबी की अन्य फसलों की बुवाई कर सकें। ज्वालापुर गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष वीरेश प्रताप सिंह ने कहा है कि चारों चीनी मिल प्रबंधनों को गन्ना भुगतान के प्रति भी आगाह किया गया है। जिसमें सभी चीन मिल प्रबंधनों से कह दिया गया है कि गन्ना भुगतान में जरा भी देरी न की जाए।

उन्होंने कहा कि गन्ने का भुगतान जब भी लंबित होता है तो किसान के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाता है। ऐसे में खेती-बाड़ी का विकास थम जाता है। सभी तौल केंद्रों से गन्ना तेजी से उठाया जाए। चीनी मिल प्रबंधन तोल केंद्रों और मिल गेट पर अलाव की व्यवस्था कराएं ताकि किसानों को ठंड का सामना ना करना पड़े।

उन्होंने कहा कि गन्ना समिति कार्यालय पर आने वाले किसानों की प्रत्येक समस्या का समाधान किया जा रहा है। कोशिश हो रही है कि सभी किसानों को अधिक से अधिक पर्ची उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा है कि किसानों को नई प्रजाति के गेहूं के बीज भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस संबंध में सहकारी समितियों के सचिवों को भी निर्देशित किया गया है कि किसान को गेहूं के बीज उपलब्ध कराने में जरा भी देरी ना की जाए।

प्रत्येक किसान को उसकी जरूरत के मुताबिक ऋण दिया जाए। गेहूं की बुवाई के दौरान किसान को उसकी डिमांड के अनुरूप डीएपी खाद उपलब्ध कराया जाए। गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष वीरेश प्रताप सिंह ने बताया कि सहकारी समितियों पर खाद और बीज की उपलब्धता बनी रहे।

इस संबंध में जिला सहायक निबंधक मान सिंह सैनी से भी वार्ता की गई है। रबी की फसल की बुवाई के दौरान किसानों को कोई किसी तरह की दिक्कत ना आए। इसके लिए समिति स्तर से उनकी हर स्तर पर मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि चीनी मिल गेट पर भी समय-समय पर जाकर देखा जाएगा कि गन्ना किसानों को तुलाई कराने में कहीं कोई दिक्कत तो नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि सभी तौल केंद्रों पर गन्ने की तुलाई सुचारू रूप से हो रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...
spot_imgspot_img