Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

भाकियू भानू ने गन्ना मूल्य 500 रूपये कुतंल करने की मांग की

  • भाकियू जिला संरक्षक नरेश कुमार ने किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: भारतीय किसान यूनियन भानू ने पंचायत गन्ना समिति बिजनौर में जिला संरक्षक नरेश कुमार के नेतृव्य में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों की मांगो से अवगत कराया गया।
भाकियू भानू ने बुधवार को पंचायत गन्ना समिति में जिला सरंक्षक नरेश कुमार प्रधान ने एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में किसानों की समस्याओं व मांगो के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि धान क्रय केंद्र पर तौल नही हो रही है, उन पर तौल शुरू करायी जाए, गन्ने का भाव 500 रूपये कुतंल शीघ्र घोषित किया जाए, किसानों को एसएमएस ना भेजकर गन्ना पर्ची दी जाए, बिजली विभाग के कर्मचारी गलत बिल भेजकर व कनेक्शन काटने के नाम पर किसानों का शोषण कर रहे है, उनको रोका जाए, किसानों का बकाया गन्ना भुगतान भी दिपावली से पहले ब्याज सहित दिलाया जाए, पुराली जलाने के नाम पर किसानों को बदनाम किया जा रहा है, जबकि यह कैमिकल फैक्ट्री व वाहनों से प्रदूषण हो रहा है, उसे रोका जाए।

धामपुर डिवीजन में नलकूप की नाली नहर विभाग ने कब्जा कर रखा है। जिससे किसानों की सिंचाई नही हो पा रही है, उसको कब्जा मुक्त कराया जाए। उन्होंने बताया कि जगन्नाथपुर के सेंटर पर दबंगों ने ग्राम झलरी, जलपुरा, ककंडपुरा लकड़ा के किसानों को गन्ना नही तौलने देते, इसलिए इन तीन गांवों के लिए अलग से सेंटर दिया जाए।

इस दौरान पंचायत में जिलाध्यक्ष चौधरी कुलबीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अंकित कुमार, चंद्रप्रकाश, सुरेखा, नरेश चौधरी, धूम सिंह, हरिराज सिंह, नईम अहमद, मलखान सिंह, हरिओम, कैलाश, राजन चौधरी, गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img