Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

बसपा सरकार में गन्ना मूल्य में रिकार्ड बढ़ोतरी: जनेश्वर

  • कस्बा थानाभवन में बसपा का कैडर कैंप आयोजित

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में जहां किसान परेशान और बेहाल है, वहीं किसान गन्ना भुगतान के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। जबकि बसपा शासन काल में गन्ना मूल्य में रिकार्ड बढ़ोतरी की गई। किसान हित से जुुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया।

उक्त उद्गार शनिवार को नगर के वंदना गार्डन में आयोजित बसपा के कैडर कैम्प में बतौर मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडल सेक्टर एक के प्रभारी जनेश्वर प्रसाद ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। किसान परेशान व बदहाल है। किसान का गन्ना भुगतान न होने से उनके दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

प्रदेश सरकार किसानों की बदहाली के बाद भी किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है। उन्होंने कहा कि सच्चे अर्थों में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने संविधान का निर्माण कर सभी के अधिकारों की रक्षा की है। उन्होंने छुआ छूत व विषम परिस्थितयों का सामना करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की।

33

साथ ही, पीड़ित, शोषित समाज के उत्थान तथा नारी सम्मान के लिए सदैव संघर्षशील रहे। ये हम सब के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाते हुए बसपा की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा के आगामी विधानसभा के चुनाव में बसपा की सरकार बनेगी। कैडर कैम्प में मुख्य अतिथि जनेश्वर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट की जानकारी भी दी।

कैडर कैम्प में राजकुमार गौतम, जगपाल ननौता, राकेश कुमार सैनी, सुनील जाटव, नंद कुमार, वेदपाल गहलोत, बिजेंद्र प्रधान हथछोया आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश पाल तथा संचालन बसपा नेता चुन्नीलाल ने किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार यारपुर, अंकित गौतम, प्रधान रामनिवास, विवेक, नीरज, राकेश, प्रमोद प्रधान, जय सिंह सैनी, पूरण सैनी, सभासद पंकज सैनी, भोपाल प्रधान सहित अनेको कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

तमिल गौरव की कौन जीतेगा जंग

तमिलनाडु की राजनीति को समझने के लिए अक्सर वहां...

Women Reservation Bill: PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, 2029 तक नारी वंदन कानून लागू करने पर दिया जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023...
spot_imgspot_img