- कृषक ने लगाया गन्ना विभाग व गांव वालो पर गन्ने का सट्टा बंद कराने का आरोप
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: गांव जीवनपुरी निवासी व्यक्ति ने गन्ना विकास परिषद बिजनौर पर आरोप लगाते हुए लालचवंश गांव वालोंं से मिलीभगत करके जीवित कृषक को मृत घोषित करके गन्ने का सट्टा बंद कराने के संबध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया।
पीड़ित मूलचंद पुत्र ओमप्रकाश ग्राम जीवनपुरी पोस्ट महेश्वरी जट परगंना अकबराबाद नजीबाबाद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में बताया कि यह गन्ना सोसाइटी का सदस्य है। मूलचंद छोटा किसान है, इसलिए आमदनी कम होने के कारण गाजियाबाद में प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है।
मूलचंद के गांव के कुछ व्यक्ति नाजायज तरीके से पीडित मूलचंद की जायदाद हडपना चाहते है। मूलचंद ने गन्ना विकास परिषद बिजनौर के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि कर्मचारी गांव वालो से हमसाज होकर मुझे मृत घोषित कर मेरा गन्ने का का सट्टा बंद करा दिया है। गन्ना सोसाइटी बिजनौर में जानकारी करने पर सोसायटी से जानकारी मिली कि कृषक मूलचंद की मृत्यु हो गई है।
इसलिए यह गन्ने का सट्टा बंद कर दिया गया है। इस आधार पर मूलचंद से गन्ना विभाग वाले जीवित होने का प्रमाण मांग रहे है। गन्ना विभाग ने नियम के विरूद्ध यह कार्य किया है। विभाग द्वारा पीड़ित मूलचंद के मान सम्मान, आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से जो कर्मचारी इस विषय में दोषी हो उसके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही कर दंडित कर गन्ने का सट्टा चालू कराने की मांग की है।

