- एसपी ने तीन निरीक्षक, आठ दरोगा व एक हेड कांस्टेबल का कार्यक्षेत्र बदले
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने के लिए तीन निरीक्षकों समेत आठ दरोगाओं व एक हेड कांस्टेबल के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है।
एसपी ने मंगलवार को निरीक्षक सुनील कुमार को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध किरतपुर, कांती प्रसाद शर्मा को निरीक्षक अपराध मंडावार से निरीक्षक अपराध नहटौर व विपिन कुमार को क्राइम ब्रांच से निरीक्षक कोतवाली नगर बताया है।
वहीं एसएसआई किरतपुर सुनील तोमर को प्रभारी चौकी हरेवली शेरकोट, नरेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना मंडावर, जोगेंद्र बैसला को प्रभारी चौकी हरेवली शेरकोट से थाना शेरकोट, वंदना रस्तौगी को थाना नूरपुर से थाना नजीबाबाद, ब्रजराज को थाना नगीना देहात से थाना कोतवाली देहात, बलराम सिंह को प्रभारी चौकी जलालाबाद से थाना चांदपुर, लाखनलाल को प्रभारी चौकी कल्लूवाला रेहड़ से थाना रेहड़, व हेड कांस्टेबल जितेंद्र धामा को थाना मंडावली से थाना नांगल भेजा गया है। वहीं अरविंद कुमार भदौरिया को एसएसआई अफजलगढ़ को थाना नगीना देहात किया गया स्थानांतरण निरस्त किया गया है।

