जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: थाना नहटौर के ग्राम अकबरपुर देवमल में चार वर्षीय बच्ची की मौत का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
थाना नहटौर के ग्राम अकबरपुर देवमल निवासी अंकुर पुत्र महेंद्र सिंह ने 22 मार्च को थाने में उसकी चार वर्षीय पुत्री अनामिका के गायब हो जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 23 मार्च को अनामिका शव उसके घर से 300 मीटर की दूरी पर गांव के तालाब के पास ईख के खेत में मिला। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही चिकित्सक पैनल द्वारा कराई गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की मृत्यु का कारण गला दबाना होना पाया गया। इसी क्रम में थाना नहटौर व स्वाट टीम ने कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आए गांव के निवासी अर्जुन पुत्र चमन सिंह उम्र 29 वर्ष को झालू चौराहा रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ने कोई संतान न होने पर व्यक्ति ने भगतों के चक्कर में आकर संतान प्राप्ति के लिए चार वर्षीय बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने संतान प्राप्ति के लिए चार वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

