Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी से अधिक कर्मचारी कोरोना संक्रमित, पढ़िए पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। जहां एक ओर देश में कोरोना के नए केस को लेकर हर दिन रिकॉर्ड टूट रहे हैं। वहीं अब कोरोना का प्रकोप देश की सर्वोच्च अदालत में भी दिखाई दे रहा है।

सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी से अधिक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद फैसला किया गया है कि सोमवार से सुप्रीम कोर्ट के सभी जज अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई करेंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट को सैनिटाइज किया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट के कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के मामले आने के बाद कोर्ट रूम समेत पूरे अदालत परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है, इसके चलते आज सभी बेंच निर्धारित समय से एक घंटा देरी से बैठेंगी।

बता दें कि सोमवार को देश में रिकॉर्ड एक लाख 70 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं, जोकि महामारी के दस्तक देने से लेकर एक दिन में मिले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। मौतों का आंकड़ा भी लगातार डरा रहा है। अकेले सोमवार को ही कोरोना से देशभर में नौ सौ से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img