Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

थाना​भवन से फिर सुरेश राणा को भाजपा की पतवार

  • शामली से तेजेंद्र निर्वाल और कैराना से मृगांका भाजपा प्रत्याशी

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को प्रथम और द्वितीय चरण के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में शामली जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। थानाभवन सीट से भाजपा हाईकमान ने सीटिंग विधायक और प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा पर तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है।

हालांकि गन्ना मंत्री ने करीब एक साल पहले ही थानाभवन से चुनाव लड़ने के लिए कमर कसते हुए विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं के जरिए जनसंपर्क तेज कर दिया था। वैसे राजनीतिक गलियारों में उनके द्वारा देवबंद या चरथावल से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे|

जिन पर शनिवार को प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही विराम लग गया। सुरेश राणा थानाभवन से पहली बार 2012 में भाजपा के टिकट पर विजय हुए थे। फिर, 2017 में उन्होंने भगवा परचम लहराया था। हालांकि 2007 के चुनाव में वे रालोद प्रत्याशी अब्दुल राव वारिस से हार गए थे।

इधर, शामली विधानसभा से भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने सीटिंग विधायक तेजेंद्र निर्वाल को प्रत्याशी घोषित किया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पंकज मलिक को पराजित किया था। निर्वाल आरएसएस से लंबे समय जुड़े रहे हैं। इसलिए संघ के गलियारों में उनकी अच्छी पकड़ बताई जाती है।

दूसरी ओर, कैराना विधानसभा से स्व. बाबू हुकुम सिंह की सुपुत्री मृगांका सिंह को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है।

मृगांका सिंह 2017 का चुनाव भी भाजपा के टिकट पर लड़ी थी लेकिन परिवार के ही अनिल चौहान द्वारा रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ने के कारण मतों का बंटवारा हो गया था जिससे वे सपा के चौ. नाहिद हसन के सामने हार गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img