जनवाणी ब्यूरो |
बिनौली: मुख्य चिकित्सा अधिकारी बागपत आरके टंडन ने सीएचसी बिनौली का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान उन्हें सब कुछ चाक चौबंद मिला जिस पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को साधुवाद दिया।
सीएमओ बागपत आरके टंडन सोमवार को अचानक निरीक्षण के लिए सीएचसी बिनौली पर पहुंचे तो स्वास्थ्य कर्मियों हड़कम्प मच गया। उन्होंने सबसे पहले उपस्तिथि रजिस्टर, इमरजेंसी, इंजेक्सन रूम, डिलीवरी रूम, कोल्ड चैन आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें सीएचसी की बेहतर साफ सफाई व्यवस्था के साथ साथ सब कुछ चाक चौबंद मिला जिस पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल को साधुवाद दिया।
इस दौरान उन्होंने मेडिसिन के डिब्बो पर बाहर मेडिसिन की एक्सपायर डेट अंकित करने के दिशा निर्देश दिये। अधीक्षक ने सीएमओ से सीएचसी की रंग रंगाई पुताई कराने के लिये शासन से प्रस्ताव पास कराने की मांग की है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव रेस में हमारे जनपद से सबसे कम केस मिले है। कोरोना सुरक्षा के मामले में जनपद बागपत यूपी में प्रथम स्थान पर है।
ट्रेसिंग टीम को खदेड़ा, पुलिस ने कराया टेस्टिंग
बामनोली गांव में एक युवती के कोरोना संक्रमित मिलने पर वहां पहुंची कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर उसे गांव से खदेड़ दिया।
सीएचसी अधीक्षक बिनौली डॉ. अतुल बंसल ने जानकारी देते हुये बताया कि गत दो दिन पूर्व बामनोली गांव में मेरठ से एक युवती आयी थी जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी इस पर सोमवार को सीएचसी बिनौली से कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग टीम में एलटी भीम कुमार, मनीष कुमार, बीपीएम प्रवीन कुमार, राजकुमार आदि बामनोली में पहुंचे ओर युवती के कॉन्टेक्ट में आने वाले लोगों का सर्वे शुरू किया तो युवती के परिजनों व ग्रामीणों ने इसका पुरजोर से विरोध कर टीम की गांव से खदेड़ दिया।
टीम ने यह सूचना उन्हें दी जिस पर उन्होंने थाना दोघट पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दोघट पुलिस फोर्स टीम को लेकर गांव में पहुंची ओर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग सर्वे कराया।
इस दौरान टीम ने सर्वे कर 15 लोंगो की कोरोना टेस्टिंग की। अधीक्षक ने बताया सभी की कोरोना टेस्टिंग रिपोर्ट निगेटिव आयी है। गांव को सनेटाइज कराकर कोरोना संक्रमित मिलने वाले एरिया को पूर्ण शील कर दिया गया।

