Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

विवाहिता की फांसी लगाकर संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: गांव सिंभालका में विवाहिता की फांसी लगा संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई मांग की। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

शामली कोतवाली के गांव सिंभालका में निवासी अरुण की शादी तीन साल पहले कोमल के साथ हुई थी। रविवार की सुबह को विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिलने हड़कंप मच गया। अरुण ने मामले की जानकारी अपने ससुरालियों को दी।

जिसके बाद मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। मायके वालों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही विवाहिता का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था।

विवाहिता के परिजनों को आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही उसका उत्पीडन कर रहे थे। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

गृह कलह में अधेड़ ने फांसी लगाई
झिंझाना:
कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान में स्व. ओमप्रकाश नाई के मकान में चाट का काम करने वाला करीब 40 वर्षीय श्याम कुमार पुत्र जगदीश पिछले कई साल से किराये पर रहता था। बताया जाता है कि कई दिनों से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। रविवार की सुबह करीब 5 बजे श्याम कुमार ने अपने ही किराये के घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई के लिए इंकार कर दिया जिस पर पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद परिजन शव अपने साथ मुजफ्फरनगर ले गये। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान में फांसी लगाकर युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे मे लिया था। परिजनों के द्वारा कार्यवाही से मना करने पर शव का पंचनामा भरकर शव परिजनो को सौप दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img