Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मदरसे से धरा गया अलकायदा का संदिग्ध आतंकी

  • बंगाल एसटीएफ ने की छापामारी, कई और ठिकानें संदेह के घेरे में
  • स्थानीय पुलिस और खुफिया इकाई के कान हो गए खड़े

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: आतंकी गतिविधियों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाला सहारनपुर जनपद गुरुवार को फिर चर्चाओं में आ गया। यहां पर बंगाल एसटीएफ ने आतंकी संगठन अलकायदा का कनेक्शन खंगाला और एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि यह आतंकी शहर के एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा था। यही नहीं, यह जेहाद के लिए युवाओं को उकसा रहा था। फिलहाल, बंगाल एटीएस उसे साथ ले गई है। उससे पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि कुछ और राज सामने आ सकेंगे।

बता दें कि दो दिन पहले पश्चिम बंगाल की एसटीएफ ने वहां के मालदा से कुछ संदिग्ध आतंकियों को धर दबोचा था। जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि इनका एक साथी सहारनपुर में रहता है और मदरसे में पढ़ाई करता है। इसी की आड़ में वह युवकों को जेहाद के लिए तैयार कर रहा है। ऐसे में बंगाल एसटीएफ की टीम गुपचुप तरीके से सहारनपुर पहुंची और मंडी थाना क्षेत्र के एक मदरसे से 25 वर्षीय युवक को हिरासत में ले लिया। युवक मूल रूप से बंगाल का रहने वाला है और काफी समय से सहारनपुर के मदरसे ने रहकर पढ़ाई कर रहा है। बताया गया है कि युवक से पूछताछ में कई तथ्य हाथ लगे हैं। पकड़े गए युवक का नाम हसमत बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि हसमत का अलकायदा नामक आतंकी संगठन से कनेक्शन है। हसमत के कब्जे से कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। बंगाल एसटीएफ युवक को अपने साथ लेकर चली गई। इसके साथ ही पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

स्थानीय पुलिस और खुफिया इकाई के भी कान खड़े हो गए हैं। माना जा रहा है कि सन्दिग्ध युवक सहारनपुर में रहकर आतंक की नई टीम तैयार कर रहा था। सूत्रों का कहना है कि हसमत कई अन्य युवकों के संपर्क में था। सुरक्षा एजेंसियां पड़ताल में जुट गई हैं। कैराना, शामली और देवबंद में भी इस संदिग्ध का कनेक्शन जुड़ा होना पाया जा रहा है। संभव है जल्द ही इन स्थानों पर भी बंगाल एसटीएफ कार्रवाई करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img