Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

पुत्रवधु की संदिग्ध मौत मामला: फरार कांग्रेसी नेत्री सहित दो पर ढाई हजार का ईनाम

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: पुत्रवधु की संदिग्ध मौत मामले में फरार चल रही कांग्रेसी नेत्री सहित दो पर पुलिस ने ढाई हजार का ईनाम घोषित किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से कुर्की के वारंट भी लिए गये है। बताते चले कि 24 फरवरी कोे कांग्रेसी नेत्री पूनम भगत की पुत्रवधु की संदिग्ध मौत हो गयी थी।

जिसको लेकर मृतका के पिता महेंद्र गौतम पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप गौतम, निवासी मोहल्ला नील खुदाना, ज्वालापुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी की ऑडी कार को लेकर दहेज के लिये हत्या की गयी है।

पीडित पिता की ओर से मोहल्ला देवतान ज्वालापुर निवासी कांग्रेसी नेत्री पूनम भगत पत्नी स्व. घनश्याम भगत, पति शिवम भगत उर्फ ऐश्वर्य, सौभाग्य भगत, कार्तिक वशिष्ठ पुत्र योगेश वशिष्ठ, शिवांगी पाराशर पत्नी अमन पाराशर व अमन पाराशर को नामजद किया था।

पुलिस ने तहरीर के आधर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मृतका के पति शिवम भगत को गिरफ्रतार कर लिया था लेकिन शेष आरोपी फरार हैं, पुलिस ने कांग्रेसी नेत्री पूूनम भगत व सौभाग्य भगत पर ढाई हजार का ईनाम घोषित कर दिया है। साथ ही कोर्ट से फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की वांरट लिए गये है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पुत्रावधु दहेज हत्या मामले में फरार चल रही कांग्रेसी नेत्री पूनम भगत व छोटे बेटे सौभाग्य भगत पर ढाई हजार का ईनाम घोषित किया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से कुर्की के वांरट भी लिये गये है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img