Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

टी20 वर्ल्ड कप: 105 रन पर पाकिस्तान को पहला झटका, बाबर आजम हुए आउट

डिजिटल डेस्क |

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट वेबसाइट पर आपका अभिनंदन है। टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सिडनी में खेला जा रहा है। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 152 रन बनाए। पाकिस्तान को फाइनल में जाने के लिए 153 रन बनाने होंगे।

04:19 PM, 09-NOV-2022
पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा
105 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा है। बाबर आजम 53 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर डेरेल मिचेल ने उनका कैच पकड़ा। हालांकि, आउट होने से पहले बाबर ने शानदार पारी खेली और अपना काम करके गए हैं। पाकिस्तान की टीम अभी भी मजबूत स्थिति में है। 13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 109 रन है।

04:16 PM, 09-NOV-2022
बाबर-रिजवान के बीच शतकीय साझेदारी
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज बेहतरीन लय में खेल रहे हैं और मैच में पाकिस्तान की पकड़ मजबूत हो गई है। बाबर आजम अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और रिजवान भी अर्धशतक के करीब हैं। अब पाकिस्तान का फाइनल में पहुंचना बहुत आसान है। 12 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 102 रन है।

04:11 PM, 09-NOV-2022
बाबर आजम का अर्धशतक
बाबर आजम ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अब तक 38 गेंद में 50 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से सात चौके निकले हैं। बाबर की शानदार पारी ने पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

04:03 PM, 09-NOV-2022
बाबर-रिजवान ने एकतरफा किया मैच
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी इस मैच में शानदार अंदाज में खेल रही है। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए बेहतरीन साझेदारी कर अपनी टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। यहां से पाकिस्तान के लिए मैच जीतना बेहद आसान होगा। 10 ओवर में पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए 87 रन बना लिए हैं। अब पाकिस्तान को जीत के लिए अगले 10 ओवर में 66 रन की जरूरत है, जबकि उनके सभी 10 विकेट बचे हुए हैं।

03:57 PM, 09-NOV-2022
बाबर-रिजवान के बीच अच्छी साझेदारी
153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी की है। दोनों बेहतरीन लय में दिख रहे हैं और पाकिस्तान की टीम को मजबूत स्थिति में ले जा चुके हैं। इस विश्व कप में यह पहला मौक है, जब इन दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी की है। आठ ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 68 रन हो चुका है।

03:49 PM, 09-NOV-2022
पाकिस्तान का स्कोर 50 रन के पार
पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। खासकर रिजवान तूफानी अंदाज में रन बना रहे हैं। छह ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 55 रन हो चुका है। रिजवान 28 और बाबर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:39 PM, 09-NOV-2022
बोल्ट ने एक ओवर में 15 रन लुटाए
न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट लय में नहीं हैं। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में 15 रन खर्च कर दिए और पाकिस्तान की टीम लय पकड़ चुकी है। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान लंबे समय बाद बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। दोनों अच्छे स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। बाबर 14 और रिजवान 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। चार ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 32 रन है।

03:34 PM, 09-NOV-2022
टिम साउदी ने बनाया दबाव
टिम साउदी ने दूसरे ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की और सिर्फ दो रन दिए। दो ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के नौ रन है। अगर कीवी गेंदबाज कंजूसी से गेंदबाजी करके दबाव बनाते हैं तो विकेट की संभावना बन सकती है। फिलहाल बाबर दो रन और रिजवान सात रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:26 PM, 09-NOV-2022
पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू
153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पारी की शुरुआत की है। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर कर रहे हैं। मोहम्मद रिजवान ने पारी की पहली गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। इस बीच न्यूजीलैंड के विकेटकीपर ने पहली ही गेंद पर बाबर आजम का कैच छोड़, उन्हें बड़ा जीवनदान दिया है। पहले ओवर का खेल खत्म होने के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के सात रन है।

03:17 PM, 09-NOV-2022
पाकिस्तान के सामने 153 रन का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 153 रन का लक्ष्य रखा है। इस मैच में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। विस्फोटक फिन एलेन सिर्फ चार रन बनाकर पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद डेवोन कॉन्वे 21 और ग्लेन फिलिप्स छह रन बनाकर आउट हो गए। 49 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाकर कीवी टीम संघर्ष कर रही थी। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन और डेरेल मिचेल ने 68 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 117 रन तक पहुंचाया। केन विलियमसन 42 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। वहीं डेरिल मिशेल ने 35 गेंद में नाबाद 53 रन बनाए। अंत में जेम्स नीशम ने 12 गेंद में 16 रन बनाकर न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 152 रन तक पहुंचाया।

पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने दो विकेट लिए। मोहम्मद नवाज को एक विकेट मिला।

02:55 PM, 09-NOV-2022
न्यूजीलैंड के कप्तान पवेलियन लौटे
न्यूजीलैंड को चौथा झटका 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। कप्तान केन विलियमसन 42 गेंद पर 46 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। विलियमसन के आउट होने के बाद जेम्स नीशम क्रीज पर आए हैं।

02:53 PM, 09-NOV-2022
न्यूजीलैंड की पारी के 16 ओवर समाप्त
न्यूजीलैंड की पारी के 16 ओवर समाप्त हो गए हैं। उसने तीन विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन और डेरेल मिचेल ने चौथे विकेट के लिए 48 गेंद पर 67 रन की साझेदारी कर ली है। विलियमसन 41 गेंद पर 46 और मिचेल 24 गेंद पर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:39 PM, 09-NOV-2022
विलियमसन और मिचेल टिके
न्यूजीलैंड की पारी को कप्तान केन विलियमसन और डेरेल मिचेल ने संभाल लिया है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 30 गेंद पर 40 रनों की साझेदारी कर ली है। न्यूजीलैंड ने 13 ओवर में तीन विकेट पर 89 रन बनाए हैं। विलियमसन 32 गेंद पर 35 और डेरेल मिचेल 15 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद हैं।

02:22 PM, 09-NOV-2022
न्यूजीलैंड की पारी के 10 ओवर समाप्त
न्यूजीलैंड की पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने तीन विकेट पर 59 रन बनाए हैं। कप्तान केन विलियमसन 24 गेंद पर 23 और डेरेल मिचेल पांच गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के ऊपर एक बड़ी साझेदारी करनी की जिम्मेदारी है।

01:48 PM, 09-NOV-2022
न्यूजीलैंड ने तीन ओवर में बनाए 19 रन
न्यूजीलैंड ने तीन ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 19 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे 11 गेंद पर 10 रन और कप्तान केन विलियमसन चार गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे ओवर में कॉनवे ने नसीम शाह को दो चौके मारे थे।

01:35 PM, 09-NOV-2022
अफरीदी को मिली पहली सफलता
न्यूजीलैंड को पहला झटका शाहीन अफरीदी ने दिया। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर फिन एलेन को आउट कर दिया। एलेन ने पहली गेंद पर चौका लगाया था। इसके बाद दूसरी गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू होने से बाल-बाल बचे थे। तब गेंद पहले बैट से लगी थी। तीसरी गेंद पर एलेन नहीं बच पाए। वह आगे बढ़कर गेंद को दूर मारना चाहते थे, लेकिन एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उन्होंने तीन गेंद पर चार रन बनाए। एलेन के आउट होने के बाद केन विलियमसन क्रीज पर उतरे हैं।

01:29 PM, 09-NOV-2022
फिन एलेन और डेवोन कॉनवे उतरे
न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। विस्फोटक ओपनर फिन एलेन और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हैं। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।

01:23 PM, 09-NOV-2022
पाकिस्तान के 15 में से नौ खिलाड़ी अविवाहित
पाकिस्तान की टीम की बात करें तो वह काफी यंग नजर आती है। टीम के 15 में से 9 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

टीम के कप्तान बाबर आजम समेत ये सभी प्लेयर्स अनमैरिड हैं- हैदर अली, शादाब खान, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और शान मसूद।

01:08 PM, 09-NOV-2022
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरेले मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

01:03 PM, 09-NOV-2022
पाकिस्तान की टीम पहले करेगी गेंदबाजी
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस टी20 वर्ल्ड कप में सिडनी में अब तक पांच बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। वहीं, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम सिर्फ एक मैच जीत पाई है। ऐसे में टॉस ने न्यूजीलैंड का साथ दिया है। दोनों टीमों ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

12:44 PM, 09-NOV-2022
अगर बारिश हुई थी तो क्या होगा?
आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा है। अगर पहले दिन मैच पूरा नहीं हो पाता है तो अगले दिन मुकाबला वहीं से शुरू होगा। सेमीफाइनल के दिन मैच पूरा नहीं होता है तो जिस ओवर में खेल रुकेगा, अगले दिन वहीं से शुरू होगा। यदि किसी टीम ने पहले 11 ओवर में दो विकेट पर 80 रन बनाए और बारिश के कारण मैच उस दिन नहीं हो पाया तो वही टीम अगले दिन उसी स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी। अगर दूसरे दिन भी बारिश हुआ और मैच पूरा नहीं हुआ तो सुपर-12 में शीर्ष पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।

11:53 AM, 09-NOV-2022
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, मार्टिन गप्टिल, एडम मिल्ने, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन।

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, हैदर अली, आसिफ अली।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img