Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

संभल कर निकलें, ईद के लिये रूट डायवर्ट

  • सुबह पांच बजे से रहेगा भारी और हल्के वाहनों का रूट डायवर्जन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ईद-उल-फितर के मौके पर ईदगाह/मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करते हैं। इस अवसर पर भारी व हल्के वाहनों का रूट डायवर्जन शहर क्षेत्र में समय प्रात: पांच बजे से निम्न प्रकार रहेगा। एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली व बागपत की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसे जिन्हे भैंसाली बस अड्डे पर आना है, उन्हे परतापुर इंटरचेंज से सरधना फ्लाईओवर से मुड़कर कंकरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर होते हुए जीरो माइल चौराहे से बेगमपुल, भैंसाली रोडवेज स्टैंड पर आ सकती है।

वापसी से दिल्ली गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली रोडवेज की बसे इसी मार्ग से जा सकेगी। मुजफ्फरनगर से आने वाला यातायात जिसे गढ़ या मुरादाबाद जाना है, उसे जीरो माइल चौराहे से कमिश्नर आवास चौराहे, जेल चुंगी होते हुए यूनिवर्सिटी से गढ़ रोड पर जाने दिया जायेगा तथा जिस यातायात को हापुड़ जाना है, उसे यूनिवर्सिटी होते हुए तेजगढ़ी चौराहे से एल ब्लॉक से हापुड़ की ओर जाने दिया जायेगा।

10 2

दिल्ली चुंगी शारदा रोड व ब्रह्मपुरी चौराहे से भूमियापुल की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जायेगा। हापुड़ स्टैंड से भूमिया का पुल (गोला कुआं) की तरफ किसी प्रकार का वाहन नहीं जाने दिया जायेगा। हापुड़ रोड से आने वाले सभी प्रकार के यातायात को एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर से आगे हापुड़ स्टैंड की ओर नहीं जाने दिया जायेगा। इसी प्रकार हापुड़ स्टैंड से एल ब्लॉक की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जायेगा।

ऐसे वाहन एल-ब्लॉक चौकी से तेजगढ़ी चौराहे की ओर जा सकेंगे। बागपत स्टैंड (फुटबाल चौक) से ईदगाह, रेलवे रोड की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेगे। इसी प्रकार से जली कोठी, रेलवे रोड, ईदगाह की ओर दिल्ली रोड पर सभी प्रकार के वाहन पूर्णत: प्रतिबन्धित रहेंगे। जली कोठी चौराहे पर बैरियर लगाकर यातायात पूर्णत: बंद कर दिया जायेगा। गढ़ रोड से आने वाला यातायात गांधी आश्रम चौराहे से हापुड़ स्टैंड चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।

गांधी आश्रम चौराहे से वाहनो को हंस चौपला, सर्किट हाउस की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। ईव्ज चौराहे से हापुड़ अड्डे चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। ईव्ज चौराहे से वाहनों को अम्बेडकर चौराहा, सर्किट हाउस की ओर डायवर्ट किया जायेगा। जहां से वह अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। सिटी बसें व रोडवेज की इलेक्ट्रक बसें गांधी आश्रम हंस चौपला, सर्किट हाउस, कमिश्नर आवास चौराहे से बाउंड्री रोड होकर जीरो माइल चौराहे तक आयेगी तथा इसी मार्ग से वापस जायेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img