Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

सेहत का रखें ध्यान, मौसमी बीमारियों का झपट्टा शुरू

  • खांसी और जुकाम जैसी बीमारियां ले सकती हैं चपेट में

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत तो मिली ही है साथ ही वातावरण में भी अलग तरह की उमंग व ऊर्जा का एहसास होता है। हालांकि मानसून में अपनी सेहत का बेहद खास ख्याल रखना चाहिए। इस मौसम में खांसी और जुखाम जैसी बीमारियों से बचाव बेहद जरूरी है। खासकर कोरोना काल में। सीएमओ संजीव मांगलिक ने बताया कि मानसून के मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।

मानसून का मौसम शुरु होते ही गर्मी से राहत मिलती है। लेकिन इस मौसम में अपनी सेहत का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव मांगलिक ने बताया कि मानसून का सीजन राहत के साथ-साथ खांसी और जुकाम जैसी बीमारियों को भी साथ लाता है। यह सब बीमारियां मौसम में होने वाले बदलावों के कारण होती है।

इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है। इस कारण शरी कई संक्रामक रोगों से घिर सकता है। इस मौसम में गले में खराश, नाक बहना, छाती में दर्द और साइनस इन्फेकशन होने की संभावनाएं अधिक रहती है। ये सभी सर्दी के लक्षण हैं। बारिश में भीगने सें शरीर का तापमान गिर जाता है, जिससे सर्दी लगने की संभावना बढ़ जाती है। डॉक्टर संजीव मांगलिक ने बताया कि स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका है कि, शुरूआत में ही सावधानी बरती जाएं।

इन चीजों का रखें खास ख्याल:

कॉफी, नींबू की चाय, सूप जैसे गर्म चीजों से खुद को हाइड्रेटेड रखें।

कोल्ड ड्रिंक या बाहर के पेय पदार्थों के सेवन से परहेज करना चाहिए। इनमें बीमारी फैलाने वाले बैक्टिरिया हो सकते हैं।

बारिश के मौसम में गरारे करना, भाप लेना, आराम करना, पर्याप्त पानी लेना बेहद फायदेमंग है।

इस मौसम में दिन में 3-4 तुलसी के पत्ते खाने से भी बहुत फायदा होता है। तुलसी इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करती है।

आस-पास में पड़ी टंकियों और कूड़ेदानों में पानी जमा न होने दें। जमे हुए पानी से डेंगू और मलेरिया का खतरा होता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img