Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

मुकदमों को वापस ले, वरना प्रशासन के खिलाफ होगी महापंचायत

  • रालोद कार्यालय पर रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों की हुई बैठक
  • आरोप लगाया कि पुलिस ने किसानों के खिलाफ किए फर्जी मुकदमें दर्ज

जनवाणी ब्यूरो |

बड़ौत: नगर की दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों की बैठक का आयोजन हुआ,जिसमें वक्ताओं ने कहा कि किसानों पर फर्जी मुकदमें दर्ज किए गए है। अगर मुकदमों को वापस नहीं किया तो प्रशासन के खिलाफ महापंचायत होगी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने कहा की दिल्ली पुलिस द्वारा बागपत के किसानों पर जो फर्जी नोटिस भेजे जा रहे है। उनकी कठोर शब्दो मे निंन्दा की गई और कहा कोई भी किसान कथित दिनांक व समय में उक्त थाना क्षेत्र की सीमा में नही था।

चौधरी बृजपाल सिंह ने कहा कि अगर प्रशासन ने किसानों को दिये गये फर्जी नोटिस को वापस नही लिया गया तो महापंचायत बुलाकर शासन व प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा। जिला बार एशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर ने कहा सरकार के द्वारा जो झूठे मुकदमे दर्ज करा कर किसानों को डराने का प्रयास किया जा रहा है।

अगर प्रशासन झूठे मुकदमों करता रहा तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना व संचालन मास्टर सुरेश राणा ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अजय तोमर, एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर, जयप्रकाश, विकास प्रधान, प्रमेंद्र तोमर, रामकुमार चैयरमेन, सुरेश राणा, विनोद खेड़ा हटाना, कुलदीप सिंह, राजू तोमर, इमरान प्रधान, गुलबहार चौधरी, बबली तोमर, सोनू सनोली, चिराग चौधरी, अमरदीप तोमर, सतेंद्र प्रमुख, विकास मलिक एडवोकेट, सागर तोमर एडवोकेट आदि थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img