- प्रतिदिन फास्टैग को लेकर 150 से बढ़कर 250 पार पहुंचा आंकड़ा
जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ/मोदीपुरम: एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा एक जनवरी से फास्टैग रहित हो जाएगा। फास्टैग की प्रक्रिया को लेकर प्लाजा द्वारा नौ काउंटर लगाए गए हैं। इस बार परिवहन मंत्रालय द्वारा निर्देश दिए गए है कि जो फास्टैग का इस्तेमाल नहीं करेगा। उन वाहनों का इस बार इंश्योरेंस भी नही होगा।
इस बार फास्टैग लेने में स्थानीय लोगों की रुचि खासकर देखने को मिल रही है। फास्टैग प्रतिदिन टोल प्लाजा पर 150 की खरीदारी होती थी, लेकिन अब यह आंकड़ा 250 के पार पहुंच गया है। फास्टैग का प्रयोग करने के लिए परिहवन मंत्रालय द्वारा कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
मंत्रालय की गाइड लाइन जारी होते ही टोल प्लाजा पर फास्टैग को लेकर पिछले एक माह से लगातार प्रक्रिया चल रही है। टोल प्लाजा प्रबंधन ने भी फास्टैग का प्रयोग करने के लिए जहां हाइवे पर जगह-जगह होर्डिंग पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। टोल से गुजरने वाले यात्रियों को खुद टोल कर्मचारी फास्टैग का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हालांकि टोल प्रबंधन द्वारा नौ काउंटर अलग-अलग कंपनियों के टोल पर लगा भी रखे हैं।

टोल प्लाजा के मैनेजर प्रदीप चौधरी ने बताया कि फास्टैग के लिए नौ काउंटर प्लाजा पर लगाए गए है। प्रतिदिन 150 फास्टैग लगाए जा रहे थे, लेकिन लॉकल के लोेगों ने फास्टैग को लेने में ज्यादा रुचि दिखाई है। जिसके चलते यह आंकड़ा 250 के पार पहुंच गया है। प्लाजा द्वारा फास्टैग के इस्तेमाल के लिए यहां से गुजरने वाले यात्रियों को प्रेरित भी कर रहा है।
टोल प्लाजा: फास्टैग का प्रयोग न करने वालों पर होेगा डबल जुर्माना
टोल प्लाजा से गुजरने वाले यात्रियों के लिए बेहद खराब खबर है। क्योकि इस बार जो फास्टैग का इस्तेमाल वाहन स्वामी नही करेगा। उसके वाहन का इंश्योरेंस नही होगा साथ ही साथ टोल से कैश की लाइन समाप्त हो जाएगी और जो वाहन स्वामी फास्टैग की लाइन से गुजरेगा। जिसने इसका प्रयोेग नही किया। उसे डबल जुर्माना भी देना पड़ेगा।

