Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

शहर विधायक का रिश्तेदार बता कर डाक्टर से छेड़खानी

  • छह साल पहले भी होम्योपैथ डाक्टर से की थी छेड़छाड़

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौचंदी थानांतर्गत सेक्टर-11 में शहर विधायक का रिश्तेदार बताकर युवक होम्योपैथिक महिला डाक्टर से छेड़खानी करने घर में घुस कर मारपीट करने लगे । शोर मचने पर काफी लोग एकत्र हो गए। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। शहर में मनचलों के हौसले बुलंद हो गए हैं। पुलिस के दावे लगातार फेल हो रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी की वारदातें नहीं रुक रही है।

छह महीने पहले एक होम्योपैथिक महिला डाक्टर से छेड़खानी की गई थी। रविवार को शास्त्रीनगर सेक्टर 11 में फिर से महिला डाक्टर का पीछा करते हुए मनचले घर तक आ गये। आरोपी खुद को शहर विधायक का रिश्तेदार बता कर मारपीट करने लगे। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले वालों के एकत्र होने पर स्कूटी छोड़ कर फरार हो गए। परिजनों ने स्कूटी का नंबर पुलिस को दी और स्कूटी के नम्बर के आधार पर तहरीर दी है।

मोहल्ले वालों ने बताया कि आरोपी लोग खुद को शहर विधायक रफीक अंसारी का रिश्तेदार बताकर खुलकर गुंडागर्दी करते हुए परिजनों के साथ मारपीट करने लगे थे। इन मनचलों के बेखौफ अंदाज को परिजन भयभीत हो गए थे। छह साल पहले भी इन्ही मनचलों ने महिला डाक्टर का जीना दूभर कर दिया था। उस वक्त पुलिस ने मनचलों के खिलाफ कार्यवाही की थी लेकिन इसके बाद भी इनका खौफ खत्म नहीं हुआ था।

गौरतलब है कि महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ रहे अपराधों को लेकर डीजीपी ने हाल ही में सख्त निर्देश दिये थे। इसके बाद भी पुलिस मनचलों पर अंकुश नही लगा पा रही है। वेस्ट एंड रोड के स्कूल हो या फिर महिला कालेजों के सामने पहले पुलिस की जीप खड़ी रहती थी, लेकिन अब पुलिस की गैरमौजूदगी मनचलों के हौसले बढ़ा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img