स्कूल के बच्चों व आने जाने वाले राहगीरों को हो रही है भारी परेशानी
कई बार ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को शिकायत करने पर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
जनवाणी संवाददाता |
ककरौली: टन्ढैडां से मीरापुर जाने वाले मुख्य मार्ग गांव कटिया के तालाब मे अधिक जल भराव होने से मार्ग पर गंदा पानी भरा हुआ है जिससे स्कूल के बच्चों व आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी से गुजारना पड़ रहा है।
ग्रामीणों द्वारा कई बार इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी जानसठ से कर चुके हैं। मगर किसी भी समस्या का कोई समाधान ना होने से ग्रामीणों में भारी रोष उत्पन्न हो रहा है। गांव कटिया मे टन्ढैडां मीरापुर मार्ग पर स्थित तालाब में जलभराव होने के कारण पिछले 15 दिनों से रास्ता पूरी तरह जलमग्न हो चुका है गांव टन्ढैडां से महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज जडवडं कटिया में जाने वाले छात्र छात्राओं को तालाब के गंदे पानी के बीच से होकर जाना पड़ रहा है वही गांव कटिया में स्थित सम्राट मिहिर भोज शिक्षा सदन पब्लिक स्कूल के बच्चे भी इस गंदे पानी के बीच से निकलकर विद्यालय में जाने को मजबूर हैं कई बार तो विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे पानी में फिसल कर गिरने से वापस लौट कर अपने घर जाने को मजबूर हो जाते हैं विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभास कुमार का कहना है कि रास्ते पर नाली निर्माण के लिए कई बार उप जिलाधिकारी जानसठ से इस संबंध में शिकायत की जा चुकी है। मगर इसका कोई भी समाधान नहीं हो पा रहा है।
इस बात को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष उत्पन्न पैदा हो गया है वही ग्राम टन्डैड़ा ककरौली जडवडं कटिया कासमपुर खोला सिकंदरपुर बेहड़ा सादात खुजेडा खाई खेड़ा आदि दर्जनों गांव के व्यक्तियों को इस गंदे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। ग्राम प्रधान कटिया विनोद कुमार का कहना है की दूसरे तालाब में पानी ले जाने के लिए क्षेत्र पंचायत प्रमुख से नाली निर्माण का प्रस्ताव किया जा चुका है मगर सडक के दोनों ओर के किसान नाला निर्माण में अड़चन पैदा कर रहे हैं कई बार दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास भी किया जा चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क के मुख्य मार्ग के दोनों और नाला बनवाने की मांग की है।
उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार ने बताया की मामला मेरे संज्ञान में आया है। अभी नगर निकाय के चुनाव चल रहे हैं। चुनाव के बाद मैं शिवम पहुंचकर इसका निस्तारण कर आऊंगा।