Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में तान्या और कुनिका की दोस्ती में आई दरार, घर में मचा बवाल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ शुरू होने के बाद से ही घर में तकरार और झगड़े देखने को मिल रहे हैं। लेकिन प्रतियोगियों के बीच तान्या मित्तल और कुनिका की बॉन्डिंग अब तक सबसे अलग मानी जा रही थी। दोनों का रिश्ता मां-बेटी जैसा नजर आता था और अक्सर दर्शकों ने उन्हें एक-दूसरे का सहारा बनते देखा। अब इस रिश्ते में दरार आ गई है। शो में नॉमिनेशन से पहले तान्या और कुनिका के बीच जमकर बहस हुई। तान्या ने गुस्से में कुनिका को नॉमिनेशन वाले दिन को लेकर चेतावनी तक दे डाली। जानिए, किस वजह से शुरू हुआ तान्या मित्तल और कुनिका के बीच विवाद।

कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो किया साझा

कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया गया है, जो अपकमिंग एपिसोड का है। इस वीडियो में तान्या भिंडी काट रही हैं, उन्हें एक कीड़ा दिखता है, वह कहती हैं, ‘पहली बार भिंडी का कीड़ा देखा है।’ इस पर कुनिका कहती हैं कि किचेन में काम करोगी तो और भी कई बातें जान जाओगी। इस पर तान्या गुस्सा हो जाती है, वह कहती हैं कि आपका फेमिनिज्म किचेन से ही क्यों शुरू होता है। आगे कई बातों को लेकर दोनों में बहस होती है। तान्या कहती है कि कुनिका अक्सर उनकी परवरिश पर सवाल करती हैं। आखिर में वह कहती हैं, ‘नॉमिनेशन का दिन आने तो तबियत से बताती हूं।’

तान्या मित्तल ने फरहाना पर लगाए आरोप

रविवार को वीकएंड का वार एपिसोड में भी तान्या मित्तल ने फरहाना पर आरोप लगाए। तान्या ने होस्ट सलमान खान के सामने कहा, ‘जो लड़की (फरहाना) दूसरी लड़कियों को कहे कि तुम्हारी औकात क्या है तो वही सबसे ज्यादा जहर उगल रही हो।’ इस वजह से तान्या से फरहाना को सांप कहा।

तान्या मित्तल कौन है

तान्या मित्तल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जो धार्मिक जगहों पर जाती हैं, उन पर कंटेंट बनाती हैं। वह खुद को काफी रईस भी बताती हैं। अपने अमीर होने की कहानी वह ‘बिग बॉस 19’ के प्रतियोगियों को सुनाती रहती हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ram Rahim: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राम रहीम को मिली राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा...

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img