Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

मेरठ-करनाल हाइवे सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टाटा 407, ड्राइवर की मौत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बीती देर रात मेरठ-करनाल हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हाइवे पर एक टाटा 407 गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है।

दरअसल, यह हादसा देर रात करीब 2 बजे मुल्हेड़ा चौकी क्षेत्र में बपारसी के निकट हुआ है। वहीं लोगों को तड़के सुबह पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। बता दें कि चालक का शव रात भर हादसे की जगह पड़ा रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरम निवासी विपिन के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं बताया जा रहा है कि गाड़ी में सोलर पैनल भरे थे, जिनको मेरठ से जम्मू ले जाया जा रहा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img