Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

छात्राओं को सिखाई फैब्रिक पेंटिंग

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: संकल्प वेलफेयर ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय स्वावलंबन शिविर में मंगलवार को दूसरे दिन छात्राओं को फैब्रिक पेंटिंग सिखाई गई। आर्टिस्ट साक्षी सिंह वाल ने छात्राओं को “आओ करके सीखे” सिद्धांत पर पेंटिंग्स की बेसिक जानकारी दी तथा प्रैक्टिकली बच्चों को पेंटिंग करके दिखाई। साक्षी सिंहवाल ने बताया कि आज के समय में कला के क्षेत्र में रोजगार के बहुत अवसर हैं जिसमें फैशन डिजाइनिंग में विभिन्न प्रकार की परिधान पेंटिंग मे सृजनात्मकता इसे और भी अधिक आकर्षक बना सकती है।

आज के शिविर के द्वितीय सत्र में मुजफ्फरनगर की प्रतिष्ठित ब्यूटीशियन श्रीमती रेनू सिंह ने छात्राओं को “ब्यूटी एंड वैलनेस” विषय पर बहुत ही उपयोगी टिप्स दिए ।उन्होंने छात्राओं को हल्दी, एलोवेरा चावल स्क्रब, शहद ,मसूर की दाल एवं मुल्तानी मिट्टी के प्रयोग से अपनी स्किन की देखभाल करने का तरीका लाइव करके दिखाया। साथ ही छात्राओं स्वस्थ स्किन के लिए अधिक पानी पीने तथा पोषक तत्वों से पूर्ण संतुलित आहार लेने एवं नियमित रूप से योगा करने की सलाह दी। आज के दोनों सत्र छात्राओं के लिए बहुत ही उपयोगी रहे।

इस कार्यक्रम की सूत्रधार सुचित्रा सैनी ने बताया कि उनका यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावशाली कदम साबित होगा। संकल्प वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष सतेन्द्र सैनी ने बताया की आज के समय में आत्मनिर्भरता की उपयोगिता को दृष्टिगत रखते हुए स्वावलंबन कौशल विकास बहुत आवश्यक है। विद्यालय की प्रधानाचार्य कुसुम लता ने कार्यक्रम प्रभारी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img