Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

शिक्षक एमएलसी चुनाव के प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो के लिए मांगे वोट

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: एसएम एकेडमी के प्रांगण में शिक्षक एमएलसी चुनाव में खड़े भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में नगर व क्षेत्र के शिक्षकों व शिक्षिकाओं का एक कार्यक्रम किया जिसमें भाजपा कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी हरि सिंह ढिल्लो के लिए वोट मांगे।

बरेली व मुरादाबाद मण्डल के शिक्षक एमएलसी चुनाव आगामी एक दिसम्बर को होने है जिसमें कई दिग्गत अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनमें से एक नाम भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो का भी है जिसके समर्थन में बृहस्पतिवार को एसएम एकेडमी के प्रांगण में एक कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमारे बीच जो प्रत्याशी भेजा है वह बहुत ही कर्मठ झुजारु और नेक दिल इन्सान है वह शिक्षक व शिक्षिकाओं की आवाज़ उठाने में हरगिज़ पीछे नही हटेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मतदाता हैं हम उनसे दान मांगने आये हैं। अपने अमूल्य वोट का दान देकर हरि सिंह ढिल्लो को कामयाब बनायें। उन्होंने कहा कि जब वोट डालने जाए तो वहां पर जो पेन दिया जाएगा उससे एक लिखकर वोट करें अपने पेन से एक न लिखे नही तो आपका वोट कैंसिल हो जायेगा।

32 14

इस मौके पर पूर्व भाजपा सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रजनी कालरा, अनूप बाल्मिकी, एसएम एकेडमी के मैनेजर राजीव चौहान एड0, प्रधानाचार्य प्रेम सिंह राजपूत, भाजपा कर वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत, नगर महामंत्री गौरव पाराशर, संजय चौहान, मनोज बालियान, आकाश जैन, मयंक अग्रवाल, सोनू वर्मा, राकेश साहनी व मुस्लिम इण्टर कॉलेज से कैप्टन मज़हर नामी, मास्टर नवेद, मास्टर अज़हर महमूद, मदनी इण्टर कॉलेज से तसनीम जहां, मदनी गर्ल्स इंटर कॉलेज से हेमलता, कृषक भारतीय इण्टर कॉलेज भोजपुर प्रधानाचार्य, सर सैय्यद गर्ल्स इंटर कॉलेज से मास्टर मोहम्मद शाहिद नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्कूल कॉलेज आदि के मैनेजर शिक्षक व शिक्षिकायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत ने की व सफल संचालन भीष्म सिंह राजपूत व अंकित रस्तोगी ने संयुक्त रूप से किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img