- पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीन हिरासत में
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बसेडा में एक शिक्षक की गोली बरसाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
मंगलवार की रात को चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा में शिक्षक संजय पुत्र क्षेत्रपाल की गोली मार कर हत्या कर दी। संजय प्राइमरी स्कूल में शिक्षक पद पर तैनात था। हत्या करने की वजह पंचायत चुनाव की रंजिश थी।
मामले में अजय सिंह पुत्र विक्रम सिंह, निखिल कुमार पुत्र अजब सिंह, शिलेंद्र पुत्र अखतियार सिंह, परवेंद्र कुमार पुत्र शैलेंद्र और सुनील कुमार पुत्र नत्थू सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह के अनुसार अजब, निखिल व सुनील को हिरासत में लिया गया है। उधर एक की तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

