Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

शिक्षिकाओं की सरकार से तीन दिन की पीरियड लीव की मांग

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा के सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल से मिला। शिक्षिकाओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश की समस्त महिला शिक्षिकाओं तथा महिला कर्मचारियों को माह में 3 दिन का पीरियड लीव विशेष अवकाश के रूप में देने का आग्रह किया।

इस कठिन समय में महिलाओं की शारीरिक व मानसिक स्थिति अन्य सामान्य दिनों की अपेक्षा में तकलीफ देय होती है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश की महिलाओं व लड़कियों के लिए मिशन शक्ति व अन्य कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ चला कर महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय वह प्रशंसनीय हैं। महिलाओं की इस अनिवार्य तथा प्राकृतिक समस्या पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए बिहार की भांति उत्तर प्रदेश में भी शासनादेश जारी करने की मांग की गई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी, महामंत्री सारिका, रेणुका शर्मा, कविता गुप्ता, पिंकी सिंह, अनुराधा, रेशमा, अनीता तोमर, नीरा मलिक, राजेश चौधरी, कुसुम लता, संगीता तरार, निशू, उषा, सुवासिनी आदि मौजूद रहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...
spot_imgspot_img