- सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में मतदाता सम्मेलन का आयोजन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: विधान परिषद मेरठ खंड शिक्षक चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेंट आरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल में शिक्षक मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विधायक सदर तेजेंद्र निर्वाल ने कहा की विधान परिषद चुनाव के लिए शिक्षा जगत से जुड़े सभी शिक्षकों को शिक्षा के हित में बड़ा निर्णय लेना है।
जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक प्रत्याशी श्री चंद शर्मा सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी हैं क्योंकि पूर्व में चयनित जनप्रतिनिधियों ने शिक्षक हित के लिए ध्यान नहीं दिया। जिससे आज 48 वर्ष तक शिक्षक प्रतिनिधि रहने के बाद भी वह लोग अपने कार्य शिक्षकों के बीच मे नही बता पा रहे हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बसंत त्यागी ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि सभी कार्यकतार्ओं को 01 दिसम्बर की तारीख तक कठिन परिश्रम कर इस चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को विजय दिलानी है। शामली मंडल प्रभारी पूर्व क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सैनी अट्टा ने कहा कि अध्यापक देश का भाग्य लिखता है इसलिए सही और बेहतर प्रतिनिधि विधान परिषद में जाएं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मीनू संगल द्वारा सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम संचालन डा. अनुराग शर्मा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने किया। विभिन्न विद्यालयों के और शिक्षक संगठनों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर सम्मेलन प्रमुख अरविन्द संगल, यशपाल पंवार जिला प्रभारी शिक्षक, पुनीत द्विवेदी भाजपा जिला महामंत्री, विवेक प्रेमी जिला मंत्री, सनी शर्मा, अंकित गुप्ता, मनीष भटनागर, योगेंद्र निर्वाल, मनोज रुहेला, सिकंदर निर्वाल, नितिन पंवार, मनीष भटनागर, गजेंद्र, जयवीर कुड़ाना आदि उपस्थित रहे।
सांसद ने भाजपा एमएलसी प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट
कैराना: एक दिसम्बर को मेरठ खंड के एमएलसी स्रातक व एमएलसी शिक्षक के चुनाव के लिए कैराना खंड विकास कार्यालय पर दो बूथो पर 1398 मतदाता अपने मताधिकार को प्रयोग करेगें। जिसके चलते शुक्रवार को कस्बे के सरस्वती शिशु मन्दिर में भाजपा प्रत्याशियो के समर्थन में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान कैराना भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी सहित अन्य भाजपा नेताओ ने भाजपा के एमएलसी स्रातक पद पर दिनेश गोयल व एमएलसी शिक्षक पद पर श्रीचन्द शर्मा को अधिक से अधिक मत देकर विजयी बनाने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान, जिला संयोजक अभय तोमर, जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, मास्टर अवनीश, मुन्शाद अली चौहान ग्राम प्रधान दभेडी खुर्द, रविन्द्र प्रधान, शक्ति सिंघल आदि मौजूद रहे।

