Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

टीम इंडिया ने श्रीलंका खिलाफ पहले टी20 मैच में दर्ज की जीत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में दो रन से जीत हासिल की। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। श्रीलंका की टीम 162 रन के लक्ष्य का हासिल नहीं कर सकी और टीम इंडिया ने दो रन से मैच अपने नाम किया।

शिवम मावी भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे और अपने इंटरनेशनल डेब्यू में ही चार विकेट झटके। हालांकि, तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक ने भी कहर बरपाया और दो विकेट झटके। मैच के बाद उमरान मलिक का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

मावी ने श्रीलंकाई टीम को शुरुआत में ही बैकफुट पर धकेल दिया था। उन्होंने अपने शुरुआती दो ओवरों में ही दो विकेट झटके थे। इसके बाद उमरान ने चरिथ असलंका को पवेलियन भेजा।

भानुका राजपक्षा भी कुछ खास नहीं कर सके। 68 रन तक श्रीलंका ने पांच विकेट गंवा दिए थे इसके बाद वानिंदु हसरंगा और कप्तान दासुन शनाका ने श्रीलंकाई पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी निभाई।

मावी ने हसरंगा को आउट किया। वहीं, उमरान ने एक तूफानी स्पीड वाली गेंद पर शनाका को आउट किया। जिस गेंद पर उमरान ने शनाका को पवेलियन भेजा उसकी रफ्तार 155 किमी प्रति घंटे की थी। यह इस मैच की सबसे तेज गति की गेंद भी रही। उमरान की इस तेज गति की गेंद पर शनाका ने युजवेंद्र चहल को कैच थमाया। उन्होंने 27 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। इस विकेट ने मैच का रुख पलट कर रख दिया और भारतीय टीम मैच में हावी हो गई।

उमरान ने सबसे तेज गेंद फेंकने के मामले में जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया। बुमराह की अब तक की सबसे तेज गति की गेंद 153.36 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की रही है। उनके बाद मोहम्मद शमी (153.3 किलोमीटर प्रति घंटे), नवदीप सैनी (152.85 किलोमीटर प्रति घंटा) का नंबर आता है। प्रशंसकों और विशेषज्ञों ने शानदार प्रदर्शन के लिए उमरान की सराहना भी की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img