Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड के जोशीमठ में पहुंची विशेषज्ञों की टीम, सीएम धामी ने बैठक के बाद दिए यह निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तराखंड के जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उच्चस्तरीय बैठक की। राज्य सचिवालय में हुई बैठक में जोशीमठ में प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और नगर के पुनरोद्धार कार्ययोजना पर बड़े निर्णय लिए गए। इसके बाद मुख्यमंत्री शनिवार को जोशीमठ ग्राउंड जीरो पर जाकर स्वयं हालात का जायजा लेंगे।

आपदा प्रबंधन सचिव जीत सिन्हा ने कहा कि हमने सर्वे किया जहां नई दरारें आई हैं, कुछ होटल झुके हैं, कुछ जगहों पर नए जल स्रोत उभरे हैं।

गुरुवार को मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को एक विशेषज्ञ दल गठित कर प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अध्ययन करने के निर्देश दिए थे। विशेषज्ञ दल जोशीमठ पहुंच गया है। बैठक से पहले सीएम धामी ने कहा कि जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव के सन्दर्भ में हम पूरी सजगता से कार्य कर रहे है।

उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर इस समस्या से संबंधी विषयों पर गहन मंथन कर हम इसके समाधान के लिए कार्यरत हैं। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम वहां पहुंच चुकी है, मैं स्वयं भी जाकर स्थिति का जायजा लूंगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img