Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

वेब सीरीज ‘ताली’ का टीज़र रिलीज़, सुष्मिता सेन की एक्टिंग देख फैंस ने की जमकर तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘ताली’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। अब हाल ही में मेकर्स ने वेब सीरीज का टीज़र रिलीज़ कर दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स टीज़र को देख अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे है।

32 12

वेब सीरीज ‘ताली’ के टीज़र की बात करे तो शुरुआत होती है गौरी के किरदार में सुष्मिता सेन से और पीछे से डायलॉग की आवाज आती है ‘मैं गौरी, जिसे कोई हिजड़ा बुलाता है तो कोई सोशल वर्कर, कोई नौटंकी, कोई गेम चेंजर। ये कहानी इसी सफर की। गाली से ताली तक। 47 सेकेंड के धमाकेदार टीजर रोंगटे खड़े करने वाला है।

https://www.instagram.com/reel/CvRXLl-Nia-/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

सुष्मिता सेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘ताली’ का टीजर जारी किया है। टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’गाली से ताली तक के सफर की यह कहानी। पेश है भारत के तीसरे लिंग के लिए श्रीगौरी सावंत की लड़ाई की कहानी।’

31 8

बता दें कि ‘ताली’ वेब सीरीज जियो सिनेमा पर 15 अगस्त को रिलीज होगी। जहां एक ओर थिएटर में गदर 2 और ओएमजी 2 जैसी फिल्में आ रही हैं वहीं ओटीटी पर आपको ‘ताली’ का धमाका देखने को मिलेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img