Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

तीज: पड़ गए झूले, सजी-धजी महिलाएं

  • मेहंदी के रंग में रंगा बाजार, मेहंदी लगवाने के लिए आबूलेन, सदर, बेगमपुल पर पहुंची महिलाएं
  • ब्यूटी पार्लरों में दिनभर रही भीड़, हरी चूड़ियों और साड़ियों की हुई जमकर खरीदारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज धूमधाम से हरियाली तीज मनाई जाएगी। महिलाएं सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए माता पार्वती का पूजन करेगी। वहीं झूले डालकर झूलने और कजरी गाने का भी आज के दिन विशेष महत्व होता है। इसके लिए महिलाओं ने पूरी तैयारी कर ली है।

12 26

महिलाओं ने एक दिन पहले जमकर हाथों में मेहंदी लगवाई। आबूलेन, सदर, बेगमपुल, सेंट्रल मार्केट में देर रात तक महिलाएं हाथों में मेहंदी लगवाने आई। वहीं, ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाएं की काफी भीड़ देखने को मिली। सिंधारे के लिए गुजियां, मटरी, खुरमा, घेवर आदि खरीदने के लिए भी लोग बाजार पहुंचे।

तीज से होती है हिंदू पर्वो की शुरुआत

सावन का महीना एक साथ कई त्योहार लेकर आता है। जिसमें सबसे खास होती है हरियाली तीज। हरियाली तीज जैसे नाम से ही जाहिर होता है हरियाली की शुरुआत।

14 28

श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को विवाहित महिलाएं तीज के रूप में मनाती है। जब प्रकृति अपने पूरे शबाब पर होती है। परंपराओं के अनुसार हरियाली तीज से ही हिंदू पर्वों की शुरुआत होती है।

क्यों मनाई जाती है तीज?

एक बार देवी पार्वती अपने पति भगवान शिव से दूर होकर प्रेम विरह की पीड़ा से व्याकुल थी। इसी तड़प के कारण देवी पार्वती ने इस व्रत को किया था। देवी पार्वती इस दिन पति के प्रेम में इतनी मग्न हो गई कि उन्हेंं न तो खाने की सुध रही और न ही पानी पीने की। इस तरह वह पूरे दिन व्रत रही और इसके फल स्वरुप उन्हें भगवान शिव की कृपा प्राप्त हुई।

16 26

इसलिए तभी से सुहागन स्त्री अपने सुहाग के लिए उपवास रखकर पति की लंबी आयु की कामना करती है। इतना ही नहीं यह महिलाओं के सजने संवरने का भी दिन है। इस दिन महिलाएं नए कपड़े, जेवर, मेहंदी लगाकर पूरा श्रृंगार करती है।

तीज के लिए महिला पार्क में की गई विशेष तैयारियां

बच्चा पार्क स्थित लेडिज पार्क में तीज को लेकर विशेष तैयारियां की गई है। पार्क में वैसे तो छह झूलों की व्यवस्था पहले से ही की गई हैं,

15 27

लेकिन तीज को लेकर पार्क में चार और झूले लगाए गए है। ताकि महिलाएं तीज का आनंद झूलों के साथ उठा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img