Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सड़क पार कर रहे किशोर की कार की टक्कर लगने से मौत

जनवाणी संवादाता |

चांदपुर: नूरपुर मार्ग स्थित ग्राम हीमपुर बुज़ुर्ग के सामने जंगल से लकड़ी लेकर सड़क पार कर रहे किशोर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत हो से परिजनों में कोहराम मच गया।

ग्राम हीमपुर बुजुर्ग निवासी इस्माइल 16 वर्ष पुत्र जरीन अहमद शुक्रवार को घर में जलाने के लिए जंगल से लकड़ी लेने गया था। शाम के समय किशोर जंगल से लकड़ी लेकर घर लौट रहा था। गांव के नजदीक पहुंचने पर किशोर नूरपुर मार्ग को पार करने के लिए जैसे ही सड़क की ओर बढ़ा वैसे ही नूरपुर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

कार की टक्कर लगने से किशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के नजदीक हुई दुर्घटना का पता लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।मौके पर इकट्ठा हुये ग्रामीणों घायल को इलाज के लिए सीएचसी स्याऊ ले गये। जहां पर चिकित्सक ने घायल किशोर को मृत घोषित कर दिया।

किशोर की मौत का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने कार समेत चालक कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के बाद शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए बिजनोर भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img