Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

  • शामली के गांव से शादी समारोह से लौट था अधेड़

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: पानीपत-खटीमा हाइवे पर बाबरी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस मामले में मृतक के परिजनों ने अज्ञात में तहरीर दी है।

जनपद मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव धौलरी निवासी महक सिंह (50) शामली में राज मिस्त्री का कार्य करता था। गुरुवार को महक सिंह मुंडेट रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होकर देर रात्रि में रोजाना की भांति साइकिल से अपने गांव धौलरी के लिए जा रहा था।

बताया जाता है कि जब वह बाबरी थाना क्षेत्र में पानीपत खटीमा मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन द्वारा साइकिल में टक्कर मार देने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची बाबरी पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिस्त्री की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं थाना प्रभारी नेमचंद का कहना है कि रात में राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने अधेड़ को अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

रोडवेज बस स्टैंड से महिला का पर्स चोरी

शहर कोतवाली के मिल रोड निवासी मुकेश के यहां उसकी रिश्तेदार पूनम निवासी सहारनपुर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार सवेरे जब वह अपने घर वापस लौटने के लिए शहर के रोडवेज बस स्टेंड पर पहुंची तो इसी दौरान एक युवक ने महिला को बस में बैठाने के बहाने बैंग उठा लिया। इस दौरान उक्त युवक द्वारा महिला का पर्स चोरी कर लिया गया।

पीड़ित महिला ने आरोपी चोर की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नही लग सका। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि चोरों द्वारा चोरी किए गए पर्स में एक हजार की नकदी तथा मोबाईल फोन था। पीड़िता ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दे कि गत 27 नवंबर को भी दिल्ली निवासी एक महिला का रोडवेज बस से बैंग चोरी कर लिया गया था। जिसमें महिला की हजारों रुपये की नकदी और लाखों के सोने चांदी के जेवरात तथा कीमती कपडे थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img