Tuesday, July 7, 2026
- Advertisement -

Bihar News: तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप, “मेरा नाम ही नहीं है वोटर लिस्ट में, चुनाव आयोग जानबूझकर नाम हटा रहा है”

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उनका नाम ही मतदाता सूची में मौजूद नहीं है, जिससे वे खुद असमंजस में हैं कि आगामी चुनाव में कैसे नामांकन करेंगे।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “मैंने चुनाव आयोग के एप पर अपना ईपीआईसी नंबर डालकर सर्च किया, लेकिन मेरा नाम ही लिस्ट में नहीं है। बताइए, मैं चुनाव कैसे लड़ूं?”

“8.5% मतदाताओं के नाम हटा दिए गए”

तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि हर विधानसभा क्षेत्र से 20-30 हजार नामों को मतदाता सूची से हटाया गया है, और कुल मिलाकर लगभग 65 लाख यानी 8.5% मतदाताओं के नाम अब सूची में नहीं हैं।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “जब भी चुनाव आयोग कोई विज्ञापन देता था, उसमें यह बताया जाता था कि कितने लोग स्थानांतरित हुए, कितनों की मृत्यु हुई या कितने नाम डुप्लीकेट थे। लेकिन अब जो सूची हमें दी गई है, उसमें न पता है, न बूथ संख्या और न ही ईपीआईसी नंबर — यह पूरी प्रक्रिया को अपारदर्शी बनाने की साजिश है।”

“चालाकी से जानकारी छुपाई गई”

राजद नेता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने जानबूझकर जरूरी जानकारी छुपाई है, जिससे यह पता लगाना मुश्किल हो जाए कि किन-किन लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

राजनीतिक गलियारों में हलचल

तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को गंभीर चुनावी गड़बड़ी बताते हुए जांच की मांग की है, जबकि सत्ता पक्ष ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: टायर फटने से ब्रेजा कार पलटी, तीन युवकों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | दौराला: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सकौती ओवरब्रिज से...

Maharashtra News: महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, 13 की मौत, कई जिलों में बाढ़ और भूस्खलन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत...

सपाट शुरुआत के बीच Share Bazar में IT शेयरों का जलवा, Sunsex-Nifty में मामूली बढ़त

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के...

Gold-Silver Price: लगातार दूसरे दिन टूटा सोना-चांदी का भाव, जानिए ताजा रेट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी मंगलवार को...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने ली करवट, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की सक्रियता...
spot_imgspot_img