Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

तेलंगाना: बीआरएस नेता और बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तेलंगाना के नरसिंगी में सड़क हादसे में भारत राष्ट्र समिति के नेता थौर्या नायक और उनके बेटे की मौत हो गई। तेलंगाना पुलिस के मुताबिक, शनिवार को नरसिंगी से चेगुंटा की यात्रा के दौरान एक सड़क दुर्घटना में बीआरएस नेता और उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा नरसिंगी मंडल के वल्लुरु गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

पुलिस ने बताया कि थौर्या नायक अपने बेटे अंकित के साथ नरसिंगी गांव से चेगुंटा जा रहे थे। उनकी कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर चली गई।

इस दौरान आ रही एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को रामायणपेट सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img