Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Weather: दिल्ली में मार्च की शुरुआत में ही पारा 37°C के पार, लोगों में गर्मी का असर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अभी मार्च माह की शुरूआत ही हुई है और दिल्ली में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। सुबह से ही सूरज की तेज तपिश ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। दिनभर की धूप ने गर्मी का एहसास और बढ़ाया, हालांकि हल्की हवा के चलते मौसम कुछ हद तक खुशनुमा रहा।

दिनभर धूप और हल्की हवा के बीच लोगों की स्थिति

दिनभर धूप खिलने और हवा चलने के बावजूद लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। अब सुबह-शाम की हल्की ठंड लगभग खत्म हो गई है। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ है। दिल्ली के कुछ इलाकों में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार भी पहुंच गया।

तापमान और आर्द्रता का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 36.8°C और न्यूनतम तापमान 17.8°C दर्ज हुआ। पारा लगातार छठे दिन 35°C के ऊपर रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 94% और न्यूनतम आर्द्रता 19% रही। विभिन्न इलाकों का रिकॉर्ड तापमान इस प्रकार रहा: रिज और आया नगर में 37.4°C, लोधी रोड में 37.1°C, और पालम में 35.3°C।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक दिल्ली और आसपास का मौसम सामान्य रहने की संभावना है। 12 से 17 मार्च के बीच तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जबकि 15 मार्च को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

12, 13, 14 और 16 मार्च को अधिकतम तापमान 34 से 36°C और न्यूनतम तापमान 16 से 18°C के बीच रहने का अनुमान है। इन दिनों आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी।

15 मार्च को हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 30 से 32°C और न्यूनतम तापमान 16 से 18°C के बीच रहने की संभावना है। वहीं आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here