Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

ट्रैक्टर की साईड लगने से मजदूरों से भरा टेंपू पलटा, तीन छात्राओं सहित दस घायल

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: दाहा बरनावा मार्ग पर पलड़ी गांव के पास मंगलवार को घने कोहरे के चलते ट्रेक्टर की साईड लग जाने से मजदूरों से भरा एक टेंपू पलट गया। जिसकी चपेट में आकर तीन छात्राएं व टेंपू में सवार बच्चों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी को सीएचसी बिनौली से जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर किया गया है।

10 22

हरदोई से मजदूर वर्ग के लोग व महिलाएं एक टेंपू में सवार होकर काम करने के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे। जब वह दाहा बरनावा मार्ग पर चल रहे थे तो पलड़ी गांव के पास घने कोहरे के चलते सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर की टेंपू में साईड लग गयी जिससे टेंपू चालक का संतुलन बिगड़ गया और टेंपू एक गहरी खाई में जाकर पलट गया।

टेंपू की चपेट आकर पलड़ी के इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रही शांजापुर की फरजाना, सना पुत्री आसमोहमद, साजिया पुत्री जाकिर व टेंपू में सवार चालक संतोष पुत्र अंतराम, राजेंद्र पुत्र चुरई, रामआशरे पुत्र महोकम, बच्चा पवन, अमन पुत्रगण नंदलाल, आरती पत्नी नंदलाल, चंदावती पत्नी तेजपाल सभी निवासी हरदोई गंभीर रूप से घायल हुए है। सूचना पर पहुचें ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को बुलाकर घायलों को सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया, जहॉ से उन्हें जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img