Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

इमरान खान पर हमला करने वाला बोला, देखें हलवार का एक्सक्लूसिव फोटो

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई। इस दौरान इमरान के दोनों पैरों में गोली लगी। उन्होंने इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमलावार को पुलिस ने पकड़ लिया है।

इस बीच इमरान पर गोली चलाने वाले ने एक पाकिस्तानी चैनल से बात की। इस दौरान उसने कहा कि इमरान खान मुल्क को गुमराह कर रहे हैं। वे अपनी रैली के दौरान सिर्फ शोर शराबा कर रहे हैं। अजान के दौरान भी डेक बजाकर शोर मचाया जा रहा है। इससे नाराज होकर मैंने उन्हें मारने की कोशिश की। मैं सिर्फ इमरान को मारना चाहता था। मुझे किसी ने नहीं भेजा है। मैं अकेला हूं और जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं।

वीडियो में पुलिसवाले हमलावर से सवाल पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिसकर्मी ने पूछा कि उसने इमरान खान पर हमला क्यों किया? इस पर हमलावर ने जवाब दिया कि इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहे थे और वह उससे देखा नहीं गया। मैंने सिर्फ इमरान खान को मारने की पूरी कोशिश की थी।

24 1
हमलावर की यह तस्वीर पुलिस कस्टडी में बनाए गए वीडियो से ली गई है।

फिर उससे पूछा गया कि इमरान खान को मारने की योजला क्यों बनाई? इस पर हमलावर ने कहा कि अजान हो रही होती थी, तो भी ये लोग डेकलगाकर शोर करते थे। मुझे यह अच्छा नहीं लगा।

हमलावर ने कहा कि मैंने यह हमला करने का प्लान उस दिन बनाया था, जिस दिन इमरान ने लाहौर से रैली (आजादी मार्च) शुरू की थी। जब उससे पूछा गया कि इस हमले में उसके साथ कोई और भी था? इस पर हमलावर ने कहा कि मैंने हमले का प्लान अकेले बनाया और हमले को अकेले ही अंजाम दिया। मैं बाइक पर अकेले आया था, जिसे मैंने अपने मामा की दुकान पर खड़ा किया था। हमले में शामिल इस शख्स का नाम फैसल भट्ट बताया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img