Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

भट्ठे के पास पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

  • परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर दी थाने में तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: भट्ठे पर मजदूरी के लिए आए नाबालिक का फांसी लगा शव मिलने से हडकंप मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव गोहरनी निवासी मुनेश का परिवार किवाना के एक भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करता है। मुनेश के अनुसार होली का पर्व मनाने के बाद वह अपने परिवार के साथ भट्ठें पर आया था तथा तब से यही रहकर मजूदरी कर रहा था। मंगलवार को भट्ठे के समीप पेड़ से लटका होनी सूचना मिली।

परिजनों ने आनन फानन में मौके पर जाकर देखा तो पेड़ से लटका शव मुनेश के पुत्र हंस (17) का पाया गया। मामले की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले को लेकर मृतक युवक के परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने पीड़ित परिवार से मामले में जांच कर जल्द ही मामले के खुलासे का आश्वासन दिया है।

वही पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी का कहना है कि युवक का फांसी लगा शव बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img