Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

लापता हुए युवक का शव निर्माणाधीन रेलवे कॉरीडोर के ट्रैक पर मिला

जनवाणी संवाददाता |

मंसूरपुर: दो दिन पूर्व घर से लापता हुए युवक का शव निर्माणाधीन रेलवे काडीडोर के ट्रैक पर पडा मिला। मृतक के पिता ने दो युवकों पर घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के गांव लच्छेडा निवासी मीनू कुमार पुत्र रतनसिंह विगत 26 अगस्त की शाम को घर से लापता हो गया था।परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।शनिवार सवेरे उसका शव लच्छेडा के जंगल में निर्माणाधीन रेलवे काडीडोर के ट्रैक पर पडा मिला।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।हत्या की सूचना पर सीओ खतौली राकेश कुमार सिंह भी थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। मृतक के पिता ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर गांव के ही दो युवकों पर उसे घर से बुलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पड़ोस के ही दो युवक उसे बाइक पर बैठाकर बहाने से जड़ौदा बस स्टॉप पर ले जाने की बात कह कर ले गए थे।

मृतक के पिता रतन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अरुण व जीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img