Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

खाईखेड़ी में उप स्वास्थ्य केन्द्र का ग्राम प्रधान ने कराया कायाकल्प

  • क्षेत्रीय विधायक ने किया उदघाटन, ग्राम प्रधान के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

पुरकाजी: प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र का उद्घाटन भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी में ग्राम प्रधान धीरज त्यागी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र का कायाकल्प बड़े ही सुंदर ढंग से किया गया।

जिसका शुभारंभ भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया। इससे पूर्व गांव में पहुंचने पर भाजपा विधायक का ग्राम प्रधान धीरज त्यागी के नेतृत्व में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल ने कहा कि जितने कार्य भाजपा सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल में हुए हैं।

उतने कार्य किसी भी सरकार में नहीं हुए उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों को बनाए जाना आयुष्मान योजना प्रधानमंत्री आवास योजना आदि योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इंसान की मूलभूत सुविधाएं लिंक रोड को हाईवे से जोड़ना चिकित्सा शिक्षा आदि को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाया।

उन्होंने कहा कि गांव की खाईखेड़ी में स्वास्थ्य उप केंद्र का उद्देश्य गांव में रह रहे। गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी बिना किसी परेशानी के गांव में ही हो और बच्चों के टीकाकरण समय से हो ग्रामीणों को प्राथमिक स्तर के चिकित्सा सुविधा गांव में ही उपलब्ध हो इसी उद्देश्य के साथ उप केंद्र का कायाकल्प किया गया है। उन्होंने सीएमओ से सप्ताह में 2 दिन चिकित्सक को उप केंद्र में भेजने के साथ ही एक ए एन एम और एक आशा को उप केंद्र में नियुक्त करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता देवव्रत त्यागी, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय त्यागी, जिला पंचायत सदस्य अरुण त्यागी, गजे सिंह, अनिल त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार आदि ने भी संबोधित कर योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डा प्रमोद कुमार एवं संचालन नीरज त्यागी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डा अरुण कुमार, मोहम्मद आरिफ, राजकुमार त्यागी, प्रताप सिंह, भूषण त्यागी, देवेश शर्मा, मांगेराम त्यागी, सचिन कुमार त्यागी, सुनील कुमार, प्रियांशु शर्मा ,अनुज त्यागी,पवन त्यागी आदि भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img