Tuesday, June 30, 2026
- Advertisement -

जोहान्सबर्ग में पहले दिन गेंदबाजों ने दिखाया दम 

  • यानसन ने झटके चार विकेट, केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक
  • दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहली पारी में 202 रन पर समेटा 
  • दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट के नुकसान पर बनाए 35 रन अभी भी 167 रन पीछे 

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन साउथ अफ्रीका के नाम रहा। भारत को मैच की शुरूआत से पहले ही झटका लग गया जब विराट कोहली चोटिल होने के कारण नहीं खेल सके। उनकी जगह पहली बार कप्तानी संभालने वाले केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

हालांकि भारत को इसका फायदा नहीं मिला और पूरी टीम सिर्फ 202 रन के स्कोर पर सिमट गई। राहुल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने 46 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। डेन ओलिवियर और कगिसो रबाडा ने तीन-तीन विकेट लिए।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन स्टंप्स तक एक विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं। कप्तान डीन एल्गर (11) और कीगन पीटरसन (14) नाबाद पर हैं। इन दोनों बल्लेबाजों को एक-एक जीवनदान मिल चुका है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज सिराज दिन के आखिरी हिस्से में ग्रॉइन की चोट के कारण मैदान से वापस पवेलिटन लौट आए।

इससे पहले तेज गेंदबाजों मार्को यानसन (31 रन पर चार विकेट), डुएन ओलिवियर (64 रन पर तीन विकेट) और  कैगिसो रबाडा (64 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन सोमवार को चायकाल के बाद पहली पारी में 202 रन पर समेट दिया। भारत की तरफ से कप्तानी संभाल रहे लोकेश राहुल ने 50 और आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 46 रन बनाये।

चोटिल विराट कोहली की जगह टीम की कप्तानी सभांल रहे लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए लंच तक 74 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 17 रन बनाए, जबकि हनुमा विहारी 12 गेंदों पर चार रन पर खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम में दबाव में दिखी और परिणामस्वरूप शीर्ष के तीन बल्लेबाजों मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्या रहाणे के विकेट गंवा दिए।

राहुल और मयंक ने शुरुआत में अच्छे शॉट दिखाए। 14 ओवर में 36 रन पर भारत का एक भी विकेट नहीं गिरा, लेकिन युवा तेज गेंदबाज मार्काे यानसन ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर ही मयंक को अपना शिकार बनाया और अहम साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद  ओलिवियर ने पुजारा और रहाणे को आउट करके भारत को लगातार दो झटके दिए। मयंक पांच चौकों की मदद से 37 गेंदों पर 26, पुजारा 33 गेंदों पर तीन और रहाणे बिना खाता खोले आउट हुए।

अफ्रीकी गेंदबाजों ने भारतीयों को नियंत्रण में रखने के लिए पिच से मिल रही उछाल का इस्तेमाल किया। पिछले मैच के हीरो लुंगी एनगिदी ने उन्हें विहारी को आउट करने का मौका भी बनाया, लेकिन नौ रन के स्कोर पर प्वाइंट के क्षेत्र में बावुमा से उनका कैच छूट गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को हरी झंडी, परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव तय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी के...

CBSE का बड़ा फैसला, 10वीं में नहीं होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा, जानें नई गाइडलाइंस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन...

Supreme Court: राम मंदिर चढ़ावा विवाद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक स्थगित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि...
spot_imgspot_img