- आखिरकार टूटी अफसरों की कुंभकर्णी नींद, शुरू किया कैंट बोर्ड ने सड़क का निर्माण कार्य
- बॉम्बे बाजार स्थित हनुमान चौक से औघड़नाथ मंदिर पर जाने वाली रोड पर दुरुस्त की गई सड़क
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कैंट बोर्ड आखिर सड़कों की सुधा ही गई। सोमवार को कैंट बोर्ड अधिकारियों ने हनुमान चौक से लेकर औघड़नाथ मंदिर पर जाने वाली रोड का नव निर्माण किया। यह सड़क सर्वाधिक क्षतिग्रस्त थी। यहां से निकलना लोगों के लिए दूभर था।
बता दें, ‘जनवाणी’ लगातार कैंट क्षेत्र की खराब सड़कों को लेकर प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित कर रहा था। आखिर ‘जनवाणी’ की खबरों के बाद कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने संज्ञान लिया और कैंट की सड़कों की नव निर्माण सोमवार की सुबह को कैंट के अधिकारी और ठेकेदार हनुमान चौक पर पहुंचे। यहां जो मार्केट खुली थी, उसे बंद करा कर सड़क का निर्माण आरंभ कराया गया।
हनुमान चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था तथा औघड़नाथ मंदिर चौराहे को भी बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया था। इस तरह से कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने सड़क निर्माण के दौरान पूरे मार्ग को अवरुद्ध कर तेजी से सड़क निर्माण का कार्य किया। यह सड़क जगह-जगह से खराब पड़ी हुई थी, जिसके चलते लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

सड़क निर्माण होने से यहां की जनता को राहत महसूस होगी। क्योंकि कैंट बोर्ड ने अभी इसी सड़क का निर्माण शुरू कराया है। बाकी दो दर्जन से ज्यादा सड़कों का निर्माण होना बाकी है। उन सड़कों पर कब निर्माण होगा? यह कहना अभी मुश्किल है। क्योंकि औघड़नाथ मंदिर पर जाने वाली सड़क को वरीयता के आधार पर ठीक कराया जा रहा है। माल रोड भी क्षतिग्रस्त हैं, जिसको ठीक कराने की मांग की जा रही हैं।
माल रोड वीवीआईपी रोड हैं। मॉल रोड कभी शानदार होती थी। इसका उदाहरण दिये जाते थे, लेकिन वर्तमान में खराब दशा हैं। इसको कब ठीक किया जाएगा,यह कहना मुश्किल हैं। क्योंकि यहां पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा हैं। इसकी वजह रैपिड रेल का निर्माण। यहां से वाहनों का डायवर्जन किया गया हैं।

