Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

शादी में जा रहे परिवार की गाड़ी पलटी, मासूम बच्ची की मौत

  • हादसे में परिवार की आठ महिलाएं और बच्चे घायल

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल निवासी काशिफ थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी से अपनी भाभी अफसाना, गुलफशा, रजिया, तबस्सुम, 11 माह की जीनत, तीन वर्षीय आबिया, सात वर्षीय सबरीन, डेढ़ वर्षीय साबिया, मासूम बच्ची सानिया के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से मंगलवार देर शाम हरियाणा के पानीपत में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर आर्यपुरी के निकट पहुंचे, तभी कार का अगला टायर फट गया, जिस कारण कार अंनियत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, जिनकी मदद से घायलों को कार के अंदर से बाहर निकाला गया। हादसे में कार चालक को छोड़कर अन्य सभी घायल हुए। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने सबरीन को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर एसपी अभिषेक और सीओ अमरदीप मौर्य भी अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों से बातचीत करते हुए उनका स्वास्थ्य जाना और हादसे के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने बेहतर उपचार किए जाने के भी निर्देश दिए। वहीं, सीएचसी से आबिया, साबिया व सानिया को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने हादसे के संबंध में परिजनों को सूचना दे दी है। एसपी शामली अभिषेक का कहना है कि टायर फटने से हादसा हुआ है, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img