जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक परिवेश को बेहतर बनाने व बच्चों की विद्यालय में रूचि पैदा करने के उद्देश्य से सरकारी स्तर पर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। तमाम उत्साही अध्यापक भी अपने स्तर से विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करते हुए कान्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। इसी क्रम में विकास क्षेत्र नूरपुर की खंड शिक्षाधिकारी अमरेश के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय मंगोलपुरा के बच्चों ने प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के नेतृत्व में शनिवार को थाना नूरपुर का शैक्षिक भ्रमण किया। शनिवार को सुबह साढे दस बजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष नितिन चौहान ने हरी झंडी दिखाकर शैक्षिक यात्रा को रवाना किया।

