Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

वीकेंड लॉकडाउन के पहले दिन बंद रहा नगर का बाजार

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: कोरोना रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लगाये गये वीकेंड लाकडाउन का व्यापक असर देखने को मिला। वीकेंड लॉकडॉउन के पहले दिन नगर का बाजार पूरी तरह से बंद रहा। गली मोहल्ले की दुकानों पर भी ताले लटके नजर आये।

कोरोना महामारी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते पीड़ितो की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोगियों की बढ़ती संख्या ने आम आदमी ही नहीं बल्कि सरकार की नींद उड़ाकर रख दी है। चिंतित प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए वीकेंड लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया था।

सरकार के आदेश पर शनिवार को नगर के बाजार में लॉकडाउन का व्यापक असर देखने को मिला। मुख्य बाजार के साथ ही गली मोहल्ले की दुकानों पर भी ताले लटके रहे। नगर का मुख्य नेहरु चौक जहां दिनभर भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है।

दिनभर सुना रहा इक्का-दुक्का बाहनो की आवाज सन्नाटे को चीरती हुई नजर आई । सब्जी मंडी भी पूरी तरह से सुनी पड़ी रही। लॉकडाउन के चलते दिनभर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। कस्बा इंचार्ज मदन पाल सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर नगर में भ्रमण करते हुए दुपहिया वाहन चालकों को फटकार भी लगाई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img