Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: कमिश्नर एवं डीआईजी ने हेलीकॉप्टर से की कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, शिवभक्तों का किया अभिनंदन, व्यक्त किया आभार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में प्रशासन और पुलिस की ओर से मंडलायुक्त अटल कुमार राय एवं पुलिस उप महा निरीक्षक अभिषेक सिंह ने हेलीकॉप्टर से शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया। हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन सहारनपुर से प्रस्थान कर पुष्प वर्षा करते हुए अंबेडकर चौक, देहरादून चौक, घंटाघर, कुतुबशेर चौक, कल्पना तिराहा, नकुड तिराहा, सरसावा बाईपास पर पहुंचा।

उन्होंने साथ ही निर्देश भी दिये कि जनपद के सभी शिवालयों में साफ-सफाई के साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम रखे जाएं ताकि जल चढाते वक्त किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। परम्परा के अनुसार सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित, सुरक्षित एवं सफल बनाना सभी का उत्तरदायित्व है। इस अवसर पर अलग-अलग राज्यों को जा रहे शिवभक्तों का अभिवादन कर उनकी पवित्र कांवड यात्रा के सकुशल सम्पन्न होने की कामना की।ज्ञातव्य है कि जिला प्रशासन कांवड यात्रा शुरू होने के पहले दिन से ही शिवभक्त कांवडियों की सुरक्षा के साथ ही उन्हे हर प्रकार की आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुस्तैद रहा।जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा स्वयं प्रतिदिन कांवड मार्गों एवं शिविरों का निरीक्षण भी किया गया। इसी का परिणाम है कि विभिन्न राज्यों से आने एवं जाने वाले शिवभक्तों ने शासन एवं प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्था की सराहना की।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img