Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

नहीं सुधरी सड़कों की हालत, लोग परेशान

  • लिसाड़ी चौपले से लेकर कोतवाली को जाने वाला मार्ग बदहाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जल निगम की ओर से पाइप लाइन बिछाने के बाद से शहर की सभी सड़कें तो खोद डाली, लेकिन उन्हें सही कराने में अब लापरवाही बरती जा रही है। कई जगहों पर सड़कों का निर्माण कर दिया गया है, लेकिन यहां लिसाड़ी चौराहे से लेकर कोतवाली की ओर जाने वाले मार्ग को ऐसे ही छोड़ दिया गया है। जिसके कारण यहां लोग परेशान हैं।
जल निगम की ओर से यहां पाइप लाइन डाली गई थी।

लिसाड़ी चौराहे से लेकर कोतवाली की ओर जाने वाले मार्ग पर सपा नेता आदिल चौधरी के कार्यालय की ठीक सामने सड़क की हालत बदतर स्थिति में है। यहां पर सड़क के हालात इतने खराब हैं कि यहां वाहन लेकर निकलना मानों मुसीबत में फंसना है। ईद का त्योहार नजदीक है, लेकिन अभी तक भी इस सड़का का निर्माण नहीं किया गया है।

यहां आये दिन गड्ढ़ों में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं, लेकिन उनकी किसी को नहीं पड़ी है। इन गड्ढों के कारण यहां रोजाना जाम लगा रहता है बावजूद इसके यहां कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि आसपास के लोग कई बार हंगामा कर चुके हैं, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

व्यापार भी हो रहा चौपट

क्षेत्र की व्यापारी यूनुस ने बताया कि यहां ठीक चौराहे पर इनका होटल है, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण यहां ग्राहक तक आने बंद हो गये हैं। त्योहार का मौका है, लेकिन दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। कपड़ों की दुकान करने वाले आरिफ ने बताया कि यहां कपड़ों को अगर दुकान के बाहर कुछ देर के लिये टांग दिया जाये तो वह कपड़ा किसी लायक नहीं रहता। जिससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img