Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था युगल, पिटाई के बाद प्रेमी फरार

  • युवती का परिजनों के साथ जाने से इंकार, सिविल लाइन पुलिस ने मवाना पुलिस पर फोड़ा ठीकरा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तहत कचहरी में शुक्रवार को अच्छा खासा फैमिली ड्रामा हुआ। ड्रामे में दो समुदाय के लोग शामिल थे। हिंदू युवक मुस्लिम युवती को लेकर शादी करने के लिए कचहरी पहुंचा। वह अपने काम में सफल हो पाता, इससे पहले ही लड़की के परिजनों ने उसे दबोच लिया। पिटाई की और पुलिस के हवाले करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह वहां से निकल भागा। शादी करने आयी लड़की को परिजनों ने साथ ले जाना चाहा लेकिन उसने जाने से इंकार कर दिया। वह कचहरी में बैठी रोती रही। उसने साफ कर दिया कि वह प्रेमी के साथ जाएगी, घर नहीं।

पूरा मामला मवाना से जुड़ा है। यहां के हिंदू युवक और मुस्लिम युवती में प्रेमप्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी करने की ठान ली। इसके चलते चार दिन पहले दोनों अपने-अपने घर से फरार हो गए। इस मामले में लड़के परिजनों ने युवक पर शक जाहिर करते हुए मवाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज करायी। आज दोनों शादी करने के लिए कचहरी पहुंच गए। पुलिस और परिजनों को इस बात का आभास था कि दोनों कचहरी पहुंच सकते हैं। इसके चलते उन्होंने तैयारी कर रखी थी। जैसे ही लड़की परिजनों को जानकारी मिली, वे पुलिस को लेकर पहुंच गए। उन्होंने दोनों को दबोच लिया। युवक की पिटाई शुरू कर दी। इस पर युवती अपने परिवार वालों से भिड़ गयी।

इसके चलते वहां जबर्दस्त हंगामा शुरू हो गया। काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे के दौरान ही युवक किसी तरह से उनके शिकंजे से निकल भागा। युवती उसे आवाज लगाती रही लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। सिविल लाइन थाने की पुलिस भी कचहरी पहुंच गयी और मामले को शांत करने में लग गयी। उसी वक्त परिजन युवती को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे, लेकिन युवती ने उनके साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। वह कई घंटे तक कचहरी में ही बैठकर रोती रही। यह भी कहती रही कि अगर उसकी शादी उसकी पसंद के हिसाब से नहीं हुई तो वह जान दे देगी।

पुलिस और परिजन समझाते रहे, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। कई घंटे तक युवती थाने में ही बैठी रही। उसके परिजन भी वहीं पर मंडराते रहे। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि इस युवती की पांच दिन पहले मवाना थाना में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करायी थी। युवती को यहां से बरामद बता कर मवाना पुलिस को सूचना दे दी। मवाना पुलिस युवती को आकर ले गई। लिखा पढ़ी की कार्रवाई मवाना पुलिस ही करेगी। वहीं, दूसरी ओर युवती मवाना पुलिस के साथ जाने को राजी नहीं थी। उसका कहना था कि वह अपने प्रेमी के घर जाएगी या फिर मर जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img