- हत्या का लगा था आरोप, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: एक मस्जिद के इमाम पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है। एसएसपी के आदेश पर जांच के बाद चौेंकाने वाला तथ्य सामने आया है। रविवार को महिला के शव को कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है
मृतका की मां ने भी इस बाबत कप्तान के यहां शिकायत की थी। दामाद यानि कि इमाम के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज है। लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
थाना कुतुबशेर के 62 फुटा रोड के इलाके में गत 12 मई को हिना नाम की महिला की रहस्यमयी मौत हो गई थी। हिना का पति उस्मान एक मस्जिद में इमाम है। मूल रूप से उस्मान उत्तराखंड के बंदरजूड मजाहिदपुर सतीवाला का रहने वाला है। लेकिन सहारनपुर में मस्जिद में इमाम होने के कारण अपनी पत्नी हिना के साथ मस्जिद में ही रहता था।
हिना की हत्या किए जाने संबंधी शिकायत पुलिस अफसर के यहां की गई। एसएसपी ने इस बाबत जांच के आदेश दिए थे। रविवार को पुलिस अंबाला रोड के कब्रिस्तान में पहुंची। परिजनों की निशानदेही पर हिना के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस अभी कुछ भी कहने से कतरा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। बता दें कि मृतका की मां खुर्शीदा ने एसएसपी आकाश तोमर से अपनी बेटी की मौत की जांच कराने की मांग की थी। खुशीर्दा ने आरोप लगाया था कि 12 मई को बेटी की हत्या उसके दामाद उस्मान ने अपने दो साथियों के साथ धारदार हथियार से की थी। ‘
दामाद ने फोन कर सात मुंह वाली देवी को मौत का कारण बताया था। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि मृतका की मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा कर लिया गया था। शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

