Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

हटाए गए फड़ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

  • कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम ज्ञापन देकर मांगा न्याय

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: सौन्दर्यीकरण के लिए फुटपाथ से हटाये गए फड़ व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका प्रशासन पर बेरोजगार करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। डीएम सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि वह पिछले दो माह से भुखमरी के कगार पर हैं।

दरअसल नगर पालिका प्रशासन ने नगर के अतिव्यस्त इलाका झांसी रानी पार्क के बाहर ठेले लगाकर अपनी आजीविका चला रहे व्यापारियों को यहां से उस वक्त हटा दिया था, जब पालिका चेयपर्सन अंजू अग्रवाल ने पार्क का सौन्दर्यीकरण कराने के लिए यहां बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया था।

इसके बाद से ही यहां ठेले लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करने वालों को सामने रोजगार की समस्या खडी हो गई। दो माह से अधिक समया बीतने के बाद भी उनके लिए कोई व्यवस्था नहीें हुई और वह भुखमरी का दंश झेलने को मजबूर हो रहे हैं।

व्यापारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुुंचकर डीएम के नाम ज्ञापन देकर कहा कि उन्हे कुछ समय के लिए कहकर वहां सें हटवाया गया था, लेकिन अब तक भी पुलिस उन्हे वहां नहीं बैठने दे रही है। ज्ञापन देने वालों में मौहम्मद शाहबाज, नितिन वर्मा, मौहम्मद शाहवेज, मुनेश गर्ग, आशीष, इमरान, पवन कुमार, विकास अग्रवाल मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img